Thursday, June 18, 2026
SportsViral

Suryakumar Yadav से क्यों छीनी जा रही T20 की कमान ? कप्तानी में हार्दिक पांड्या के साथ चल रहे ये 5 बड़े नाम

Featured Image

Suryakumar Yadav:भारत को टी20 वर्ल्ड कप जीताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया गया है. इसके साथ ही उन्हें टीम से भी बाहर किया जा सकता है. खराब परफॉर्मेंस इसका कारण बताई जा रही है. वहीं, नए कप्तान के तौर पर कई लोगों का नाम चल रहा है.

Suryakumar Yadav: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के खत्म होते ही अब टी 20 मैच खबरों में आ गया है. इसका कारण सूर्य कुमार हैं. दरअसल, भारत को टी20 वर्ल्ड कप  जीताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया गया है. इतना ही नहीं भारतीय टी20 टीम से बाहर निकालने की खबरें भी चल रही हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  सूर्य के भविष्य को लेकर बड़ा फैसला करने जा रहा है. इस तरह की खबरों ने जैसे ही जोर पकड़ा वैसे ही सूर्य कुमार के फैंस के दिल टूट गया.सूर्य कुमार यादव के रिप्लेस किए जाने के बाद हार्दिक पांड्या सहित 5 ऐसे बड़े नाम हैं जो टी-20 क्रिकेट टीम के नए कप्तान बन सकते हैं.

Suryakumar Yadav को टी20 टीम की कप्तानी से हटाने के बड़े कारण

एबीपी न्यूज पर छपि एक खबर के अनुसार,BCCI अधिकारी ने  सूर्यकुमार यादव को हटाने का कारण बताया है. उनका कहना है कि,  ‘सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जरूर जीता, लेकिन उनके मौजूदा फॉर्म और भविष्य को ध्यान में रखते हुए मैनेजमेंट को लगा कि अब आगे बढ़ने का सही समय आ गया है‌. उन्हें अब आगे नहीं चुना जाएगा और इस फैसले की जानकारी जल्द ही सूर्या को दे दी जाएगी‌.’ आपको बता दें, साल 2024 में रोहित शर्मा के सन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया था. उनकी टीम ने वर्ल्ड कप भी जीता. लेकिन सूर्य की गिरती परफॉर्मेंस पर कई बार सवाल उठे हैं. इतना ही नहीं आईपीएल 2026 में भी वो खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं.

टी 20 टीम के नए कप्तान की लिस्ट में किन लोगों का चल रहा नाम?

बीसीसीआई के द्वारा नई मीटिंग में नए कप्तान की किस्मत का फैसला हो सकता है. खबरों की मानें तो ये सारे बदलाव 2028 मेंस टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर किए जा रहे हैं. सूर्य के बाद नए टी 20 टीम के कप्तान की लिस्ट में हार्दिक पांड्या और  श्रेयस अय्यर के अलावा संजू सैमसन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल और ईशान किशन जैसे बड़े नाम चल रहे हैं. टीम इंडिया को जून और जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर जाना है. इन्ही मैच को देखते हुए कोच गौतम गंभीर और बड़े अधिकारियों के द्वारा टी 20 टीम की लेकर बड़ा बदलाव और फैसला किया जा सकता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply