Thursday, April 16, 2026
HealthViral

क्या’ आप भी सुबह-सुबह खाते हैं टेस्टी ब्रेड` का नाश्ता? सेहत पर पड़ सकता है ये असर

बच्चों को स्कूल जाना हो, खुद को ऑफिस जाना हो और पति को ऑफिस जाना, इस भागदौड़ भरी लाइफ में लोगों को खाने पीने का समय नहीं मिल पाता है. ऐसे में अधिकतर लोग सुबह नाश्ते में ऐसी चीजों को बनाना पसंद करते हैं जो आसानी से बन जाएं. ज्यादातर लोग सुबह नाश्ते में ब्रेड-बटर चाय, ब्रेड ऑमलेट और ब्रेड जेम का सेवन करते हैं. बच्चों को ब्रेड खाना पसंद है लेकिन यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.

मोटापा
ब्रेड का सेवन करने से मोटापे की समस्या हो सकती है. ज्यादा मात्रा में ब्रेड खाने से शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है. ब्रेड खाने से बेली फैट की समस्या अधिक हो सकती है. क्योंकि ब्रेड खाने से शरीर के मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है.

लिवर पर बुरा असर
रोजाना सफेद ब्रेड का सेवन करने से लिवर पर बुरा असर पड़ता है. दरअसल व्हाइट ब्रेड खाने से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है. अगर आप लंबे समय से व्हाइट ब्रेड खाते हैं तो आपको फैटी लिवर हो सकता है.

कब्ज
ब्रेड में फाइबर की मात्रा नहीं होती है. दरअसल ब्रेड रिफाइंड फूड होता है जिसमें पोषक तत्व ना के बराबर होते हैं. लंबे समय तक व्हाइट ब्रेड खाने से कब्ज की समस्या हो सकती है. क्योंकि लो फाइबर फूड्स खाने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है. अगर आप रोजाना ब्रेड खाते हैं तो इस आदत को बदल लें.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply