Thursday, June 18, 2026
SportsViral

Shreyas Iyer के नए कप्तान बनने से भारत को मैच में होंगे ये 5 सबसे बड़े फायदे! यूं ही सूर्य कुमार यादव को नहीं किया गया रिप्लेस!

Featured Image

Shreyas Iyer :35 साल के सूर्यकुमार यादव के मुकाबले BCCI ने 31 साल के श्रेयस अय्यर को देख रही है. यही वजह है कि, सूर्य से टी20 टीम की कप्तानी छीनी गई है. श्रेयस अय्यर से बीसीसीआई काफी उम्मीद कर रही है.

Shreyas Iyer: भारतीय क्रिकेटर सूर्य कमार यादव को आखिरकार टी 20 टीम की कप्तानी को छोड़ना पड़ा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह टी20आई टीम का नया कप्तान घोषित किया है.अजीत अगरकर अब आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में खेलने वाले खिलाड़ियों का एलान करेंगे. ऐसे में सूर्य के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि, शायद कप्तानी छिनने के बाद वो टीम का हिस्सा रहें. फिलहाल इसका फैसला शनिवार को होगा. भारत को टी20 वर्ल्ड कप जीताने वाले सूर्य को खराब परफॉर्मेंस के चलते कप्तानी से हटाया गया है. वहीं, श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाने का एक कारण उनका अच्छा प्रदर्शन बताया जा रहा है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत टी 20 खेलता है तो उसे 5 सबसे बड़े संभावित फायदे हो सकते हैं.

Shreyas Iyer अच्छे लीडर हैं

श्रेयस अय्यर को एक टीम लीटर के तौर पर जाना जाता है,उन्होंने अपनी कप्तानी में टीमों कोआईपीएल के फाइनल और प्लेऑफ तक पहुंचाया है. बड़े मैचों को जीतने के लिए वो मानसिक रुप से तैयार रहते हैं. उन्होंने कई बार ये साबित भी किया है. यही वजह है कि, अय्यर को ये मौका दिया गया है.

कठिन परिस्थितियों में बड़े फैसले लेंगे श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर  खराब स्थिति में घबराते नहीं है. कई बार ऐसा देखा गया है कि, वो दबाव में सटीक फैसले लेते हैं. जिसका फायदा टी 20 मैच में भारत को हो सकता है. वो कठिन परिस्थितियों में भी घबराए बिना गेंदबाजों में बदलाव और फील्डिंग पर अच्छे फैसले लेने का हुनर रखते हैं. जिसका फायदा भारत को होगा.

टीम के हर खिलाड़ी को मौका

अय्यर की एक सबसे बड़ी खूबी क्रिकेट टीम को जोड़ने में काफी मदद करेती है वो अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों को पूरा मौका देते हैं. नए खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का पूरा अवसर देते हैं. जिससे टीम खुलकर बिना किसी दबाब के अच्छा प्रदर्शन करती है.

श्रेयर अय्यर मैच पलटने का हुनर रखते हैं

टी 20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर के पास बीच गेम को पलटने का हुनर है, वो ओवरों में पारी को संभालने और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाना अच्छे से जानते हैं.

टी 20 क्रिकेट टीम में लंबा चलेंगे श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर का शांत बर्ताव टीम को काफी फायदा करा सकता है. इसके साथ ही वो काफी फिट हैं. बीसीसीआई ने उन्हें कप्तान इसीलिए भी बनाया है क्योंकि वो लंबे समय तक अच्छा खेल सकते हैं. कप्तान का लंबे समय तक बने रहने के लिए मजबूत होना टीम के लिए काफी फायदे कराता है. इसका असर टी 20 के मैच में आगे देखने को मिल सकता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply