Thursday, June 18, 2026
18PlusCrimeViral

UP: शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, अब दे रहा धमकी, तीन पर प्राथमिकी

Featured Image

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। युवती के पिता ने तहरीर में बताया कि 30 मई की रात करीब एक बजे पड़ोसी अमान घर में घुस आया। उसने उनकी 19 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ की। आहट सुनकर पिता की नींद खुली तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

पीड़िता ने बताया कि अमान ने शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे। जब परिजन शिकायत लेकर अमान के घर गए, तो कैफ और अदील ने गाली-गलौज की। उन्होंने मारपीट की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि अमान, कैफ और अदील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply