Thursday, June 18, 2026
CrimeViral

​​​’25 लोग मरे हैं…’, मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल हादसे में प्रत्यक्षदर्शियों के दावों से मचा हड़कंप

'25 लोग मरे हैं...', मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल हादसे में प्रत्यक्षदर्शियों के दावों से मचा हड़कंप

डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा इलाके में स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई। आग अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में लगी, जिसके बाद पूरे भवन में घना धुआं फैल गया और भारी अफरा-तफरी मच गई।

इस दुर्घटना में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

वहीं इस हादसे के समय अस्पताल में मौजूद एक युवक जिसने कई मरीजों को बाहर निकाला उसने बताया कि अस्पताल की लिफ्ट पहले ही बंद थी। उसने ताला तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। उसने बताया कि अस्पताल के कमरे का गेट तोड़कर उसने हवा आने के लिए रास्ता बनाया।

वहीं इस हादसे में मारे गए मरीजों के परिजनों ने बताया कि उनके परिजन के शव को गायब कर दिया गया है। उनके शव के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने अपने परिजन को 31 मई की रात में भर्ती कराया था।

25 से ज्यादा लोगों की मौत

वहीं अस्पताल में मौजूद एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मैनेजमेंट की गलती के कारण आग लगी है। आईसीयू में हमेशा एसी चलते रहता है और एसी को हमेशा मैनेज करना पड़ता है।

साथ ही उसने ये तक दावा किया कि आईसीयू में लगभग में 25 से ज्यादा मरीज थे और सभी की मौत हो गई। साथ ही उसने दावा किया सभी शव को निकालकर पहले ही गायब कर दिया गया है।

अस्पताल के सारे स्टाफ भाग रहे थे

वहीं एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह 3 बजे हल्ला होने की आग लग गई आग गई। जिसके बाद वो भागते भागते आईसीयू में पहुंचा। जहां उसने देखा कि अस्पताल के सारे भाग रहे हैं और मरीज खुद से ही बाहर निकल रहे हैं।

अस्पताल का कोई भी स्टाफ उनकी मदद नहीं कर रहा है। आग के धुआं इतना था कि हमलोग अंदर नहीं जा सकते थे।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply