Thursday, June 18, 2026
18PlusHealthViral

शादी के बंधन को रखना चाहते हैं मजबूत? अपनाएं ये 10 फॉर्मूले, रिश्ते में कभी नहीं आएगी दरार!

Featured Image

शादी काे सात जन्‍मों का बंधन कहा जाता है। लेकिन इस रिश्ताें काे मजबूत बनाएं रखना इतना अासान नहीं हाेता। पति-पत्नी दाेनाें काे इस रिश्ते काे निभाने के लिए कई प्रयास करने पड़ते हैं, तब जाकर एक मजबूत रिश्ता बनता है। वर्ना इस रिश्ते काे टूटते देर नहीं लगती। अाज हम अापकाे एेसे 10 फॉमूले बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर अाप अपने रिश्ते काे मजबूत बना सकते हैं। 
PunjabKesari
जानिए शादी काे सफल बनाने के 10 टिप्‍सः-

– शादी के बाद पति-पत्नी काे एक-दूसरे को अधिक से अधिक समय देना चाहिए, क्याेंकि जितना वक्त वे साथ गुजारेंगे उतना ही खुश रहेंगे।

– पैसा या शारीरिक संबंध ही रिश्ते काे मजबूत नहीं बनाते, बल्कि एक-दूसरे को समझना, केयर करना और बैठकर अापसी समस्याअाें काे सुलझाना एक मजबूत रिश्ते की पहचान हाेती है।

– कई बार पति-पत्नी के विचार अापस में मेल नहीं खाते। ऐसे में जरूरी होता है कि दोनों को एक-दूसरे की सोच और विचारों का सम्मान करना चाहिए।

– एक-दूसरे के काम को महत्व देना और उसमें अपनी भागीदारी निभाना भी सफल शादी की कुंजी है।

– शादी महज जिम्मेदारियां निभाने से सफल नहीं होती, बल्कि एक-दूसरे को बाहर ले जाना, सरप्राइज देना, कोई ऐसा काम करना जिससे आपके साथी को खुशी मिले, यह भी शादी काे मजबूत बनाए रखने का बढ़िया फॉमूला है।

– इस बात का खास ध्यान रखें कि आप अपने साथी के साथ किसी तीसरे व्यक्ति के सामने दुर्व्यवहार न करें, बल्कि अगर उनसे काेई गलती हुई है, ताे उन्हें अकेले में उस गलती का अहसास कराएं।

– पति या पत्नी का जरूरत से ज्यादा घर से बाहर रहना या हर समय काम में व्यस्त रहना भी शादी के रिश्ते में दरार ला सकता है।

– रिश्ते में प्यार बनाए रखने के लिए जरूरी है कि अाप साल में कम से कम एक बार ताे कहीं घूमने का प्लॉन बनाएं। इससे अाप ज्यादा से ज्यादा समय साथ बिता सकेंगे, जाे एक मजबूत रिश्ते कि लिए बेहद जरूरी है।

– अपने लाइफ पार्टनर के साथ दोस्ती का रिश्ता भी रखें, ताकि वह काेई भी बात बिना झिझक के अापसे शेयर कर सके।

– शादी के रिश्ते में शारीरिक संबंध बेहद मायने रखते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अगर अापके पार्टनर का मन न हाे, ताे अाप उन्हें इसके लिए मजबूर करते रहें। बल्कि उनकी भावनाअाें काे भी पूरा मान दें।

– पति-पत्नी को एक-दूसरे की जरूरतों का अहसास हाेना चाहिए, यह भी अापके रिश्ते काे मजबूती देगा।

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply