Thursday, April 16, 2026
Viral

मंदिर’ जाते वक्त लड़कों ने की अभद्रता परेशान` युवती ने बनाया वीडियो यूजर्स बोले – पुलिस एक्शन होना चाहिए

Woman catcalled while going Temple Viral Video makes internet fume in anger

Harassment Incident Video Viral: मंदिर जा रही एक युवकी के साथ कुछ लड़कों ने अभद्रता की। युवती ने इस घटना को अपने फोन के कैमरे में कैद कर लिया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। मंदिर जैसे पावन जगह पर इस तरह की ओछी करते के वीडियो ने यूजर्स को आक्रोशित कर दिया। उन्होंने तत्काल वीडियो में दिख रहे लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मंदिर में ऐसी घटना ने किया हैरान

वीडियो जिसे एक्स पर @SurajKrBauddh ने शेयर किया है में देखा जा सकता है कि एक लड़की तेजी से आगे बढ़ रही है और उसके पीछे तीन चार लड़के हैं। लड़की बता रही है लड़के उसे परेशान कर रहे हैं। ऐसा कहते हुए वो अपना कैमरा पैन करती है और पीछे हुड़दंग मचा रहे लड़कों को दिखाती है।

वीडियो में लड़की आगे कहती है कि दुनिया के सबसे अजीब लोग इंडियन पुरुष है, वे मंदिर जा रही लड़की तक को नहीं छोड़ते। कोई लड़की अकेले भगवान के दर्शन करने जा रही है, आप उसके साथ भी अभद्रता कर रहे हैं। इस तरह की हरकतें वाकई दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो –

एक्स पर पोस्ट किया गया वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक हजारों यूजर्स देख चुके हैं। कई यूजर्स ने वीडियो पर टिप्पणी भी दी है। वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “भारतीय परिवारों को या तो अपने लड़कों को घर में बांधकर रखना चाहिए या थोड़े संस्कार देने चाहिए उनको…. मुझे लगता है कि घर में बांधकर ही रखना चाहिए।” दूसरे यूजर ने कहा, “वैसे वीडियो की लोकेशन के हिसाब से संबंधित पुलिस को टैग करें, फिर इनका जुलूस निकलेगा तो और बेहतर होगा, लफंगे हैं इलाज होना चाहिए।”

वहीं, एक अन्य टिप्पणी में लिखा, “आपको असली वजह नहीं पता। असली वजह बॉलीवुड है। हां, वही बॉलीवुड जिसकी आप तारीफ करते हैं, जब एक हीरो पीछे से जाता है, उसे दोस्त कहकर बुलाता है, उसे परेशान करता है, पीछे से सीटी बजाकर और कमेंट करके उसे चिढ़ाता है और यह सब स्क्रीन पर लड़की को क्यूट और स्वीट दिखाया जाता है।” बहरहाल वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पर आपके क्या विचार हैं, कमेंट करके बताएं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply