Thursday, June 18, 2026
Viral

जयपुर समेत 5 जिलों में बारिश, बीकानेर में ओले गिरे:श्रीडूंगरगढ़ में वेयरहाउस के टिनशेड उड़े

Featured Image

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून की शुरुआत अच्छी रही। बीकानेर के लूणकरणसर में शनिवार दोपहर तेज बारिश के साथ ओले गिरे। सीकर, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ में मौसम बदला और बारिश हुई। जयपुर में भी बूंदाबांदी हुई।

अंधड़ से बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में वेयरहाउस के टिनशेड उड़कर आधा किलोमीटर दूर खेत में जा गिरे। वहीं कोटपूतली-बहरोड़ में अंधड़ से टेंट उखड़ गया, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।

इससे पहले 4 जून की शाम से 5 जून की सुबह तक बांसवाड़ा, बूंदी और भीलवाड़ा समेत कई जिलों में 3 इंच तक पानी बरसा। चूरू, हनुमानगढ़ और बीकानेर में ओले भी गिरे।

आंधी-बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरा है। करौली, दौसा, डूंगरपुर, नागौर और जयपुर समेत कई शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।

मौसम विभाग ने 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 8 जून से राज्य के पश्चिमी हिस्सों में एक बार फिर गर्मी के तेवर तीखे होने और हीटवेव की चेतावनी है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply