Thursday, April 16, 2026
Viral

चलते’ वाहनों का दरवाजा खोलकर भागने वाले रीलबाज` पर दिल्ली पुलिस का एक्शन Video Viral होने पर किया गिरफ्तार

Delhi Police arrest man who escape by opening doors of moving vehicles for reels after video goes viral

Delhi Police Arrests Biker: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को एक 22 वर्षीय युवक को चलती बाइक से खतरनाक स्टंट करने आरोप में गिरफ्तार किया। आरोप है कि उत्तर पूर्व दिल्ली का रहने वाला यह शख्स राष्ट्रीय राजधानी की व्यस्त सड़कों पर चले रहे बस व ऑटो की गेट खोलकर भाग जाता था, जिससे आम लोगों की सुरक्षा को खतरा था।

वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

पुलिस ने कहा कि आरोपी जिस बाइक से ऐसे खरतनाक स्टंट करता था, उस पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। आरोपी की पहचान खजूरी खास के रहने वाले तुषार पुनिया के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, 16 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो क्लिप वायरल हुई, जिसमें एक आदमी बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट वाली बाइक चलाता हुआ और चलते ट्रैफिक में DTC बस समेत अन्य गाड़ियों के दरवाजे खोलता हुआ दिख रहा था, जिससे पब्लिक सेफ्टी को गंभीर खतरा हो रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “वायरल रील का संज्ञान लेते हुए न्यू उस्मानपुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया और आगे की जांच शुरू की गई।” अधिकारी ने कहा कि आरोपी की पहचान के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम ने इलाके में लगे कई सारे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला और आरोपी बाइकर की पहचान की।

लगातार कोशिशों के बाद पुलिस बाइकर तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। जुर्म में इस्तेमाल की गई बाइक भी उसके पास से बरामद कर ली गई है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी द्वारा पहचान छिपाने की नियत से गाड़ी का नंबर प्लेट हटा दिया गया था। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में, वह खतरनाक तरीके से ट्रैफिक में बाइक चलाते और अचानक कई गाड़ियों के दरवाजे खोलते हुए दिख रहा था, जिससे न सिर्फ उसकी जान खतरे में पड़ी, बल्कि सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की भी जान खतरे में पड़ गई।

पुलिस ने आगे कहा कि यह पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है कि क्या आरोपी पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहा है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply