Friday, April 17, 2026
Viral

आलोचनाओं’ के बाद सुदंरˆ नर्सरी मैनेजमेंट ने मांगी` माफी गार्ड ने स्पेशल चाइल्ड को झूला झूलने से किया था मना

Delhi Sundar Nursery management apologized After criticism guard had stopped a special child from swinging

Delhi Sunder Nursery Controversy: मेंटल कंडीशन सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित पांच साल की बच्ची इनिका को झूला झूलने से रोकने के कारण लगातार आचोलनाओं का सामना करने के बाद अब सुंदर नर्सरी मैनेजमेंट ने माफी मांगी है। मैनेजमेंट की ओर से इनिका के अभिभावकों को ओपन लेटर लिखा गया है और घटना पर अफोसोस जताते हुए माफी मांगी गई। साथ ही यह वादा किया गया कि पार्क को सभी बच्चों के लिए सुरक्षित स्पेस बनाने के लिए काम किया जा रहा है। इस काम में अभिभावकों की भी मदद मांगी गई है।

पार्क मैनेटमेंट की ओर से लिखा गया पोस्ट

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो जो इनिका के पार्क में बिताए गए समय का है के कैप्शन में लिखा है – प्रिय इनिका के माता-पिता… हम यह पक्का करने के लिए कमिटेड हैं कि सुंदर नर्सरी गार्डन एक ऐसी जगह हो जहां भेदभाव की कोई गुंजाइश न हो। मैं रतिश नंदा समझ सकता हूं कि इनिका को जिपलाइन पर जाने की इजाजत नहीं मिलने से आप कितने आहत हैं। आप माफी का जवाब नहीं दे रहे हैं, इस पर आपका गुस्सा जयाज है, हम समझते हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि हम मिलकर सोच बदलने के लिए काम कर सकते हैं।

पोस्ट में आगे लिखा है – बदकिस्मती से, सोशल मीडिया पर मतलब की बातचीत नहीं हो पाती। 5 साल की इनिका को सेरेब्रल पाल्सी है और उसे 15 फीट ऊंची जिपलाइन में एंट्री देने से मना करते हुए, गार्ड ने कहा, ‘इसका दिमाग ठीक नहीं है’। यह माफ करने लायक नहीं था, इसके बावजूद मैंने तुरंत माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि पार्क को दिव्यांग और न्यूरोडाइवर्जेंस वाले बच्चों के लिए सुरक्षित रखने की कोशिश की जाएगी – जिनमें से 2025 में 2000 से ज्याया बच्चे आए थे। अपनी माफी के साथ, मैंने आपसे मिलने की गुजारिश की थी और जरूरी एक्शन लेने के लिए पूरी फुटेज मांगी थी।

पोस्ट में कहा गया – कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर, मैंने दोबारा माफी मांगी, फिर भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर, मैं फिर से लिख रहा हूं! अफसोस कि आप मेरी सभी रिक्वेस्ट को अनसुना कर रहे और पत्रकारों बता रहे हैं कि कोई माफी नहीं मांगी गई है! हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपने संवेदनशीलता प्रयास को गहरा कर रहे हैं कि सुदंर नर्सरी दिल्ली के सभी जगहों में सबसे अधिक समावेशी बना रहे। हमारे कर्मचारी, जिनमें गार्ड, माली, सफाईकर्मी और अन्य शामिल हैं, इसे सुरक्षित, समावेशी और सभी के लिए खुशहाल स्थान बनाने के लिए अथक परिश्रम करते हैं। हालांकि, आपके बयानों ने निगेटिव दिया है!

पोस्ट में कहा गया – मैं यह रिकॉर्ड करने के लिए लिख रहा हूं कि इनिका ने प्लेहाउस में 1 घंटा बिताया – उसे 14.28 बजे एंट्री गेट पर महिला गार्ड ने सहायता की। इनिका ने तब कई झूलों का इस्तेमाल किया। फिर भी, आपने कहा है, कि ‘सुंदर नर्सरी पार्क में विशेष रूप से सक्षम बच्चों को अनुमति नहीं देती है’। ज्यादातर लोग सेरेब्रल पाल्सी को हिंदी में नहीं बता पाएंगे – मस्तिष्क पक्षाघात या प्रमस्तिष्क पक्षाघात! मुझे उसकी बातों पर अफसोस है और इस बात पर भी कि आपकी मौजूदगी के बावजूद उसे रोका गया। आपने यह भी कहा है कि “मेरी छोटी बच्ची को निकालने के लिए सिक्योरिटी बुलाई गई थी”। लेकिन, 15.51 पर, आप अकेले ही चले गए – इनिका को लेकर – बिना किसी सिक्योरिटी के। … … मैं आपसे मिलने का इंतजार कर रहा हूं – कृपया 5 मिनट दें – और आपका और इनिका का वापस स्वागत करने का।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि बीते दिनों दिल्ली के रहने वाले एक दंपति ने आरोप लगाया था कि सुंदर नर्सरी पार्क के गार्ड ने उसकी पांच साल की बच्ची जो एक स्पेशल चाइल्ड है को यह कहकर झूला झूलने से रोक दिया – ‘इसका दिमाग ठीक नहीं है।’ आरोप है कि इस बात का जब बच्ची के माता-पिता ने विरोध किया तो पार्क के सारे गार्ड एकजुट हो गए और उन्हें परिसर के बाहर निकलने को कहा।

इस वजह से बहस इतनी बढ़ गई कि दूसरे अभिभावकों को बीच-बचाव करने आना पड़ा। मामले में बच्ची की मां मोना मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके घटना की पूरी जानकारी दी थी। वीडियो में स्पष्ट रूप से घटना से दुखी और परेशान मोना ने दिल्ली सरकार से अपील की है कि वो यह सुनिश्चित करें कि हर बच्चा पूरी इज्जत और सम्मान के साथ पार्क में खेल सके। हालांकि, अब पार्क मैनेंजमेंट ने माफी मांगने के साथ ही अपना पक्ष रखा है

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply