Wednesday, April 15, 2026
Viral

अपने’ बच्चे को कैसे छोड़ देते पालतू कुत्ते` को ऑस्ट्रेलिया मंगवाने के लिए भारतीय दंपति ने खर्च किए 15 लाख पढ़ें पूरी कहानी

Indian couple spends 15 lakhs to bring pet dog to Australia read full story

Emotional Viral Video: इंटरनेट पर इनदिनों एक बेहद भावुक करने वाली कहानी वायरल हो रही है। कहानी है एक पेट पेरेंट की, जिन्होंने अपने पालतू कुत्ते को ऑस्ट्रेलिया मंगवाने के लिए कुल 15 लाख रुपये खर्च किए। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके लिए उनका पालतू लैब्राडोर रेटरिएवेर ‘स्काई’ कोई पालतू जानवर नहीं, बल्कि उनका बच्चा था और बच्चों को किसी भी कीमत पर छोड़ा या बदला नहीं जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया में जॉब अपॉर्चुनिटी मिली थी

इंस्टाग्राम पर officialpeopleofindia नाम के हैंडल से शेयर किए गए कहानी में बताया गया है कि भारतीय मूल के एक दंपति को ऑस्ट्रेलिया में एक जॉब अपॉर्चुनिटी मिली थी। लेकिन उनके मन में यही सवाल था कि उनका पालतू कुत्ता स्काई उनसे साथ विदेश कैसे जा पाएगा? लोगों का कहना था कि वहां कोई दूसरा कुत्ता ले लेना। हालांकि, उनके मन में यही सवाल था कि बच्चे को कोई कैसे छोड़ सकता है।

इस सवाल को फिगर आउट करते हुए वो पहले विदेश चले गए और स्काई को परिजनों संग छोड़ दिया। हालांकि, सेपरेशन एंजाइटी के कारण स्काई को दौरे पड़ने लगे और उसके स्वास्थ्य में भी गिरवट आने लगी। यह जानकर दंपति का दिल बैठ गया और उन्होंने कई महीनों तक एक एक पाई जोड़कर स्काई को ऑस्ट्रेलिया मंगवाने का प्रबंध किया।

आखिरकार 180 दिनों के अलगाव और बाद में क्वारंटाइन और स्लीपलेस रातों के बाद स्काई एक बार फिर उनके पास पहुंच गया। वह क्षण जब स्काई ने अपने पेरेंट्स को देखा वो किसी बच्चे की तरह उछल पड़ा और खुशी के उनकी ओर दौड़ा। स्काई से मिलकर दंपति भी अभिभूत हो गए। उन्होंने कहा – “अपने बच्चे के लिए कोई कीमत बड़ी नहीं लगती, कोई दूरी अधिक नहीं लगती।”

यहां देखें वायरल वीडियो –

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो ने यूजर्स को भावुक कर दिया। पोस्ट किए जाने के बाद से वीडियो को लाखों यूजर्स देख चुके हैं।वीडियो को 43 हजार से अधिक यूजर्स ने लाइक किया है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने भावुक होते हुए टिप्पणी की है।

एक यूजर ने लिखा, “यह मुझे बहुत इमोशनल कर देता है, जिस तरह से वे हमें देखते हैं और खासकर वे हर तरह से आपकी मौजूदगी को पहचानते हैं। आपको और आपके बच्चे के लिए आपके निस्वार्थ सच्चे प्यार को सलाम… यह कई लोगों के लिए एक सीख है।”

वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “बहुत बढ़िया काम। लोग भगवान ढूंढते रहते हैं लेकिन नारायण किसी भी रूप में मिल जाते हैं। नारायण यहां भी इस जीव के रूप में तुम्हारा इंतजार कर रहे थे और तुम दोनों ने उनको ढूंढ लिया। हमेशा खुश और संपन्न रहो। इस खूबसूरत आत्मा का ख्याल रखना।” आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट करके बताएं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply