Thursday, June 18, 2026
18PlusCrimeViral

​​​2 महीने पहले जिस लड़के से कराई शादी, उसी दामाद संग सास का हो गया अवैध संबंध, फिर बेटी को मां ने मार डाला!

Featured Image

अररिया जिले के हयातपुर पंचायत से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक महिला पर अपने ही दामाद के साथ अवैध संबंध के कारण अपनी ही सगी बेटी की हत्या कर देने का आरोप है. मृतका के पिता ने अररिया आरएस थाना में एफआईआर कर पूरे मामले का खुलासा किया है.

पिता ने अनुसार, जिस लड़की की हत्या हुई है उसकी शादी 2 महीने पहले हुई थी. आरोप है कि शादी से पहले से ही लड़के का अपनी सास यानी लड़की की मां के साथ अफेयर चल रहा था. जब बेटी को इस बात की भनक लगी, तो उसने इसका विरोध किया. वहीं, अवैध संबंध में बेटी को बाधा बनते देख दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी.

2 जून, 2026 दिन मंगलवार की सुबह लड़की का शव उसके घर से बरामद किया गया. शरीर पर मारपीट के गहरे निशान थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम के साथ मिलकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रहा है.

रिपोर्ट: कुमार नितेश

यह भी पढ़ें:घोड़े पर सवार होकर आए बदमाश, रंगदारी न देने पर सोते हुए किसान को कनपटी पर मारी गोली

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply