Thursday, June 18, 2026
CrimeViral

​​​1992 में जिस फरजाना का प्रेमी के घर हो गया था कत्ल, 34 साल बाद ‘भूत’ ने खोला मर्डर का राज

अहमदाबाद। मुंबई से अहमदाबाद अपने प्रेमी के पास आई फरजाना को 1992 में मार डाला गया था। तब उसे लापता माना गया। लेकिन अब प्रेमी के घर कथित तौर पर प्रेत आत्मा दिखने के बाद मर्डर केस का खुलासा हो गया है।

कहते हैं कि ना सच को कुछ समय के लिए दबाया जा सकता है,हमेशा के लिए छिपाया नहीं जा सकता है। गुजरात के अहमदाबाद में हुई घटना इस सूक्ति पर और और विश्वास बढ़ाती है। अहमदाबाद क्राइम ब्रान्च ने 34 साल पहले अंजाम दिए गए उस हत्याकांड का खुलासा किया है, जिसे अंजाम देने वालों ने मान लिया था कि अब उनका सच कभी बाहर नहीं आएगा। दिलचस्प बात यह है कि इस हत्याकांड को सुलझाने का जितना श्रेय पुलिस से ज्यादा ‘मृतक के भूत’को जाता है।

अहमदाबाद क्राइम ब्रान्च ने 1992 में कत्ल की गई महिला के कंकाल का कुछ हिस्सा बरामद किया है। अहमदाबाद के कुतुबनगर में बुधवार को खुदाई के साथ ही दशकों पुराने केस की फाइल फिर खुल गई है और पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। माना जा रहा है कि अवशेष फरजाना उर्फ शबनम के हैं। फरजाना मुंबई की रहने वाली थी और 34 साल पहले अहमदाबाद में अपने प्रेमी से मिलने आई थी। वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी।

पुलिस के हालिया जांच के मुताबिक,संबंधों में विवाद की वजह से फरजाना को मार दिया गया, क्योंकि उसके आने से प्रेमी के घर में तनाव उत्पन्न हो गया था। एक पुलिस अधिकारी ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर कहा, ‘संभवत: समशुद्दीन ने शव को अपने घर के भीतर मौजूद एक कुएं में दबा दिया था, जिससे अपराध तीन दशक से अधिक समय तक छिपा रहा। उसकी भी मौत हो चुकी है। तब फरजाना को गुमशुदा माना गया और तब जांच कत्ल की ओर नहीं मुड़ी।’

इस मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी अजित रजियान ने कहा, ‘शमशुद्दीन के भाई रिजवान और अन्य संभावित आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। हम आरोपियों के रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रहे हैं जो घटना के गवाह हो सकते हैं।’

कैसे भूत ने खोला राज
पुलिस के मुताबिक, इस केस के सुराग तब बाहर आए जब शमशुद्दीन के परिजनों को कथित तौर पर ‘फरजाना का भूत’ दिखने लगा। उन्हें घर में किसी प्रेत आत्मा के होने की आशंका होने लगी और इस वजह से वह डर और मानसिक तनाव में रहने लगे। एक अधिकारी ने बताया, ‘भूत के डर से परिजनों ने जादू-टोना करने वाले लोगों से संपर्क किया। इस दौरान परिजनों ने घर में हुई हत्या और लाश छिपाए जाने की बात कबूल और यह बात पुलिस तक पहुंच गई।’डीसीपी ने कहा कि अवशेषों को फॉरेंसिक लैब में भेजा गया है, यदि सैंपल मैच हो जाते हैं तो मर्डर का केस दर्ज किया जाएगा।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply