Friday, June 19, 2026
18PlusCrimeViral

​​​विवाहिता की हत्या, पति हिरासत में, अवैध संबंध बना कारण

Featured Image

गंगानगर के सराय इनायत थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की उसके घर में ही हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव कमरे में मिला। कमरे में चारों तरफ खून के छींटे बिखरे हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष के आरोपों के आधार पर उसके पति शैलेष को हिरासत में ले लिया है। उस पर गला दबाकर और धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, सराय इनायत थाना क्षेत्र के छीदपट्टी गांव में 32 वर्षीय संगीता देवी का शव बुधवार सुबह घर के अंदर चारपाई पर मिला। उसके सिर से खून बहा था और कमरे में खून फैला हुआ था। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। संगीता देवी की शादी को 13 साल हो चुके थे। उसके पति शैलेष कुमार पेंटिंग का काम करते हैं। उनके दो बेटे हैं।

बुधवार सुबह तड़के एक पड़ोसी महिला खेत में काम के लिए संगीता को बुलाने पहुंची। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई बाहर नहीं आया, तो बच्चे घर के बाहर रोते हुए निकले। इसके बाद अंदर जाकर देखा गया तो संगीता का शव पड़ा था और उसके सिर से बहा खून सूख चुका था।

यह दृश्य देखकर पड़ोसी महिला घबरा गई और शोर मचा दिया। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर 112 पुलिस और सराय इनायत थाने की टीम मौके पर पहुंची।

संगीता का मायका फूलपुर के शेखपुर मोहल्ले में है। वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसके दो बेटे हैं, बड़ा शिवम (12 वर्ष) और छोटा सिद्धार्थ (6 वर्ष)। छोटे बेटे सिद्धार्थ ने बताया कि मंगलवार रात मां और पिता के बीच कहासुनी हुई थी। उसने यह भी बताया कि उसने अपने पिता को मां का गला और मुंह दबाते देखा था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने पहले गला दबाया और फिर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। मायके पक्ष का आरोप है कि शैलेष का घर की एक महिला से अवैध संबंध था, जिसका संगीता विरोध करती थी। इसी कारण उसे मार दिया गया। स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply