Thursday, June 18, 2026
18PlusCrimeViral

​​​सुहागरात’ न मना पाने की सजा रु.२ करोड़! …बंगलुरु में शादी के बाद संबंध न बनाने पर महिला ने पति को बताया नपुंसक

Featured Image

कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु में एक अजीबोगरीब वैवाहिक विवाद ने हर किसी को चौंका दिया है। ये मामला एक नवविवाहित जोड़े से जुड़ा है। यहां पत्नी ने सुहागरात पर शारीरिक संबंध नहीं बनाने के एवज में पति से दो करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा है। पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने शादी के कई हफ्तों बाद तक भी उसके साथ यौन संबंध नहीं बनाया। वहीं पति ने पत्नी और उसके परिजनों पर उसके साथ मारपीट करने, धमकाने और संपत्ति हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, बंगलुरु के गोविंदराज नगर में रहने वाले मूल रूप से चिकमंगलुरु के तारिकेरे के निवासी प्रवीण के.एम. की शादी ५ मई २०२५ को चंदना नामक युवती से हुई थी।

`मेरी पत्नी के आरोप झूठे हैं’
वहीं दूसरी ओर शख्स का दावा है कि डॉक्टरों ने इस बात की पुष्टि की है कि वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ है। उन्होंने दावा किया है कि डॉक्टरों ने झिझक की वजह मानसिक तनाव को बताया और शांत रहने की सलाह दी है। शख्स ने पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर १७ अगस्त को घर में घुसने और मारपीट के आरोप लगाए हैं। आरोप हैं कि उनके परिवार के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply