Thursday, June 18, 2026
HealthViral

​​कहीं आप भी तो नहीं फेंक देते पनीर का पानी…? भूलकर भी न करें ये गलती, इन चीजों में आता है काम

Featured Image

अगर आप भी घर में पनीर बनाते हैं और पनीर से निकला हुआ पानी बेकार समझ कर फेंक देते हैं तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं. क्योंकि पनीर का पानी काफी फायदेमंद होता है और कई चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. तो चलिए जानते हैं कि आप इस पानी का इस्तेमाल कैसे और कहां कर सकते हैं.

पनीर के पानी को व्हे कहा जाता है. यानी इस पानी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम और कई पोषक तत्व होते हैं. इसलिए इसका इस्तेमाल आप कई जगहों पर कर सकते हैं और अपने भोजन को और भी ज्यादा टेस्टी और पोषक बना सकते हैं.

इन कामों के लिए इस्तेमाल करें पनीर का पानी

इस पानी का इस्तेमाल आप आटा गूंधने के लिए कर सकते हैं. इससे आपकी रोटी और भी मुलायम बनेगी. साथ ही साथ यह और भी ज्यादा पोषण से भरपूर होगी. इसके अलावा आप इस पानी का इस्तेमाल सूप, दाल और सब्जी की ग्रेवी में इस्तेमाल कर सकते हैं. यह आपके खाने को टेस्ट में बेहतर तो बनाएगी साथ में इसके लुक को बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल का कर देगी. अगर आप अपनी ग्रेवी में टमाटर का इस्तेमाल करें दोनों का रंग भी अच्छा आता है. इसके अलावा आप इसका इस्तेमाल अपने मनपसंद स्मूदी और प्रोटीन शेक बनाने के लिए भी कर सकते हैं. किसी भी फल के साथ आप इसे डाल कर शेक तैयार कर लें यह आपके पेट के लिए अच्छा तो होगा ही साथ ही आपके शरीर में प्रोटीन की भी कमी पूरी हो जाएगी.

पनीर के साथ उसके पानी के भी कई फायदे

पनीर के पानी को आप किसी भी चीज में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे आप चावल में पकाने के लिए या फिर पास्ता बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. पास्ता की ग्रेवी और ज्यादा गाढ़ी होगी और स्वाद भी बढ़ेगा. वहीं चावल पकने पर ज्यादा खिले-खिले दिखेंगे और मुलायम भी होंगे. इसके अलावा भी आप पनीर के पानी को पौधे में डालने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह एक नेचुरल फर्टिलाइजर के रूप में काम करता है. इससे आपका पौधा और ज्यादा खिलेगा. कुल मिलाकर पनीर का पानी आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है. इसे बेकार समझकर फेंके नहीं बल्कि इसका हर तरीके से इस्तेमाल करें.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply