Thursday, June 18, 2026
DharamViral

​​Shubh Laabh: किचन की ये 3 गलतियां बना सकती हैं आपको गरीब, तुरंत बदल लें आदतें

Featured Image

अगर आपके घर में पैसा पानी की तरह बह रहा है, लाख कोशिशों के बाद भी बचत नहीं हो पा रही है और घर की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं, तो इसकी वजह सिर्फ आपकी किस्मत नहीं, बल्कि किचन से जुड़ी कुछ गलत आदतें भी हो सकती हैं. वास्तु शास्त्र में रसोई को घर की सुख-समृद्धि का केंद्र माना गया है. यहां की छोटी-छोटी गलतियां धीरे-धीरे आर्थिक तंगी और नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकती है.

अक्सर लोग अनजाने में किचन में ऐसी चीजें और आदतें अपना लेते हैं, जो मां लक्ष्मी को नाराज कर सकती हैं. खाली डिब्बे रखना, गंदा चूल्हा छोड़ना या खराब सामान जमा करना जैसी आदतें घर की बरकत पर असर डालती हैं. अगर आप चाहते हैं कि घर में सुख-शांति और धन बना रहे, तो समय रहते किचन की इन गलतियों को बदल लेना बेहद जरूरी है.

अनाज के बर्तन खाली रखना

किचन में अनाज के डिब्बों को पूरी तरह खाली रखना अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि खाली डिब्बे घर में आर्थिक तंगी और कमी का संकेत देते हैं. खासतौर पर आटा, चावल और दाल के कंटेनर कभी पूरी तरह खाली नहीं होने चाहिए. कहा जाता है कि इससे मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं और घर में बरकत कम होने लगती है. इसलिए कोशिश करें कि डिब्बों में थोड़ा-बहुत अनाज हमेशा मौजूद रहे.

खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान रखना

कई घरों में किचन में पुरानी बंद घड़ी, खराब मिक्सर या बेकार इलेक्ट्रॉनिक सामान पड़ा रहता है. वास्तु के अनुसार बंद घड़ी रुकी हुई तरक्की का संकेत मानी जाती है. इससे घर के कामों में रुकावट, मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं. वहीं खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है. इसलिए किचन में बेकार या खराब चीजें जमा करके नहीं रखनी चाहिए.

जरूरत से ज्यादा काला तवा

बहुत कम लोग जानते हैं कि लाल किताब में किचन के तवे और चूल्हे को घर की आर्थिक स्थिति से जोड़कर देखा गया है. अगर तवा जरूरत से ज्यादा जला हुआ, काला या गंदा रहता है, तो इसे राहु के अशुभ प्रभाव से जोड़ा जाता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply