Thursday, June 18, 2026
PoliticsViral

युद्ध संकट के बावजूद यूपी का एक्सपोर्ट पहली बार 2 लाख करोड़ रुपये के पार

Featured Image

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उत्पादों का निर्यात (Export) बढ़ता जा रहा है। दुनिया भर में मंदी के बादल और युद्ध के बावजूद उत्तर प्रदेश का निर्यात पहली बार 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में नोएडा से सबसे अधिक निर्यात हुआ है। देश में निर्यात के मामले में यूपी 5 वें स्थान पर पहुंच गया है।

निर्यात के मामले में उत्तर प्रदेश लैंडलॉक राज्यों में सबसे आगे है। लैंडलॉक राज्य का मतलब वह राज्य है जिसकी सीमा किसी समुद्री क्षेत्र से नहीं सटी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में यूपी से 2,01,241 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया।

पहली बार 2 लाख करोड़ से अधिक का निर्यात
यह पहली है जब उत्तर प्रदेश का निर्यात 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। इसके साथ यूपी देश के 5 बड़े निर्यातक राज्यों की श्रेणी में शामिल हो गया है। टॉप-5 राज्यों में उत्तर प्रदेश ही एक मात्र ऐसा राज्य है, जो लैंडलॉक स्टेट है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्तर प्रदेश ने 1.86 लाख करोड़ रुपये का निर्यात किया था।

एक्सपोर्ट संस्था फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन ने निर्यात के आंकड़े जारी किए हैं। इस संस्था के मुताबिक भारत ने 39.04 लाख करोड़ रुपये का निर्यात किया है। निर्यात के मामले में गौतमबुद्धनगर सबसे आगे रहा है। कुल निर्यात का करीब 48 प्रतिशत हिस्सा गौतमबुद्धनगर का है।

यूपी के इन शहरों से सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट
वर्ष 2025-26 के दौरान गौतमबुद्धनगर जिले से 97,703 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया। वहीं दूसरे स्थान पर गाजियाबाद रहा, जहां से 18,728 करोड़ रुपये की वस्तुओं का निर्यात हुआ। कानपुर नगर तीसरे स्थान पर रहा, जहां से 10823 करोड़ रुपये के सामान का निर्यात किया गया। मुरादाबाद से 10,639 करोड़ रुपये का सामान अन्य देशों को एक्सपोर्ट किया गया।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply