Thursday, June 18, 2026
SportsViral

Vaibhav Suryavanshi के साथ लालू प्रासद यादव का नाम लेकर बुरी फंसी रिद्धिमा पाठक, जानें बिहार के लोग ही क्यों कर रहे विरोध?

Featured Image

Vaibhav Suryavanshi: मशहूर स्पोर्ट्स एंकर रिद्धिमा पाठक ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की और बिहार और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और बिहार को लेकर बड़ा बयान दिया है. जिसके कारण उनकी जमकर ट्रोलिंग हो रही है.

Vaibhav Suryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी की तारीफ मशहूर मॉडल और न्यूज एंकर रिद्धिमा पाठक ने की है. उन्होंन तीन दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी  करके बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में  कई बड़े अवॉर्ड्स जीते हैं. उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन ,ऑरेंज कैप , इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर जैसे बड़े अवॉर्ड मिले हैं. यही कारण है कि, दुनियाभर में उनकी चर्चा हो रही है. यही वजह है कि,  रिद्धिमा पाठक ने वैभव की जमकर तारीफ की है. लेकिन उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और बिहार के लिए कुछ ऐसा बोल दिया है. जिसके कारण उनकी बुरी तरह से ट्रोलिग हो रही है.

Vaibhav Suryavanshi की तारीफ करते हुए लालू प्रसाद यादव को ट्रोल करना रिद्धिमा पाठक को पड़ा भारी

मशहूरस्पोर्ट्स एंकर रिद्धिमा पाठक ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की और बिहार और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है. रिद्धिमा ने कहा कि पहले लोग खुद को ‘बिहारी’ बताने में झिझकते थे। लेकिन अब वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी के आने के बाद देश-दुनिया में हर किसी को खुलकर खुद को ‘बिहारी’ कहने पर गर्व महसूस हो रहा है.

देखें वीडियो

उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद वैभव सूर्यवंशी एक ऐसे बिहारी खिलाड़ी बनकर उभरे हैं, जिन्होंने खेल के मैदान में विश्व रिकॉर्ड तोड़कर बिहार के युवाओं में एक नया आत्मविश्वास जगाया है। इसके साथ ही रिद्धिमा पाठक ने कहा है कि, लालू प्रसाद ने बिहार की इज्जत खराब की हुई थी. जिसके कारण उन्हें खुद को यहां का बताते हुए भी अजीब लगता था. उन्होंने आगे कहा कि लालू यादव के दौर के बाद दो बड़ी चीजें हुईं जिन्होंने बिहारियों में थोड़ा टशन भरा पहले महेंद्र सिंह धोनी और दूसरी ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी फिल्म।

रिद्धिमा पाठक को क्यों ट्रोल कर रही बिहार की जनता?

रिद्धिमा पाठक के इस वीडियोको देखे कुछ बिहार के लोग ही गुस्से में लाल -पीले हो गए हैं.एक यूजर लिखता है कि, ‘बिहार के बारे में कुछ भी बोलते हुए इसके इतिहास के बारे में जानना चाहिए’. दूसरा लिखता है, ‘हम पहले भी नहीं कतराते थे, हमें अपना इतिहास अच्छे से पता है मैडम पहले पढ़िए तो सही’. तीसरा लिखता है, ‘लालू यादव से पहले बिहार लंदन था फिर लालू यादव आया और फिर से बिहार बन गया जब नीतीश आया तो फिर से जापान बन गया क्या अब कतराओ नहीं बताओ बिहार जापान है’.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply