Thursday, June 18, 2026
18PlusCrimeViral

शादी तय होने पर बनाए शारीरिक संबंध, दहेज न मिलने पर बोला- इसके साथ नहीं लेने सात फेरे, फिर हुआ ये सब

टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी परिजनों ने तय कर दी। गोदभराई और तिलक भी हो गया। इसके बाद युवती और युवक में नजदीकियां हो गईं। अब युवक ने दहेज की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार कर दिया। युवती की मां की शिकायत पर युवक, उसके पिता और भाई बहन समेत कुल सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

नोएडा

बताया कि उसने अपनी बेटी (19) की शादी नौरंगपुर निवासी जैनेंद्र गौतम से तय की है। आठ मार्च को तिलक और नौ मार्च को गोदभराई हो चुकी है। चार जून को शादी होनी थी। आरोप है कि शादी तय होने के बाद जैनेंद्र ने उसकी बेटी से शारीरिक संबंध बना लिए। अब दहेज में सोने की तीन अंगूठी और कार की मांग करने लगा। समझाने पर भी नहीं माना।

युवती की मां का कहना है कि उसने कर्जा लेकर और घरेलू सामान बेचकर हलवाई समेत अन्य वस्तुओं की बुकिंग की है। कार्ड भी बांटे जाचुके हैं, लेकिन अब लड़का शादी करने को तैयार नहीं है। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि शिकायत के आधार पर जैनेंद्र गौतम, उसके पिता देशराज, भाई रामेंद्र और विवेक मा सुशीला, परिवार के ही रामचंद्र व जैनेंद्र की बहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply